Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

#पीपलकोटी टनल हादसा, 22 में से 19 का रेस्क्यू, तीन अभी भी लापता #मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, ली रेस्क्यू की जानकारी #चमोली। चमोली जिले की #पीपलकोटी टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे के बाद #मुख्यमंत्री #पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति और अधिकारियों एवं बचाव दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने स्वयं टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से मौके पर आवश्यक जानकारी ली। #बताते चलें कि टीएचडीसी की विष्णुगाड पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टीआरटी टनल की लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। अचानक टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में भू-धंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी उपलब्ध संसाधनों एवं तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस सहित सभी टीमों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा टनल में फंसे शेष 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। #वहीं #जिलाधिकारी #गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि टनल में फंसे 22 लोगों में से अब तक 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि शेष 3 लोगों की तलाश एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। घटना में अभी तक 7 लोगों की दुखद मृत्यु की सूचना है।

MORE NEWS