
मुक्ति पर्व पर निरंकारी सत्संग आयोजित
चूरू संत निरंकारी मिशन की ओर से मुक्ति पर्व के अवसर पर चूरू जोन 19-ए, चूरू-राजगढ़ रोड़ स्थित संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चूरू सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य वक्ता महात्मा मोहनलाल पूनिया ने कहा कि ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने के बाद मनुष्य स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ को समझ पाता है। ब्रह्मज्ञान के माध्यम से जीव किस प्रकार मोह-माया के बंधनों से मुक्त अवस्था की ओर अग्रसर होता है, इस विषय पर उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सद्गुरु माता के दिव्य संदेशों को संगत के साथ साझा करते हुए मुक्ति पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही संत निरंकारी मिशन के पूर्व महात्माओं एवं गुरुओं को स्मरण करते हुए उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने के लिए संगत को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान शिव भगवान बजाज ने उपस्थित संगत का आभार व्यक्त किया। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक भाव एवं उत्साह का वातावरण रहा। #NirankarisatsangMandal #follower
#nonfollowers #viralpost #viral #postoftheday
Churu, Churu | Aug 15, 2026