
कुर्साकांटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.24 ग्राम स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार
कुर्साकांटा थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.24 ग्राम स्मैक के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार यादव, पिता स्व. प्रभुवन यादव, निवासी बखरी फुलवाड़ी, थाना कुर्साकांटा, जिला अररिया तथा मुकेश कुमार, पिता पहाड़ी बैठा, निवासी कौवाखौह, थाना बरदाहा, जिला अररिया के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई एवं न्यायालय में उपस्थापन के लिए अररिया भेजा जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
अररिया और आसपास की हर महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें Pi Express News के साथ।
#Kursakanta #Araria #ArariaNews #BiharNews #PoliceAction #SmackSeized #DrugNews #CrimeNews #BiharPolice #KursakantaPolice #BreakingNews #PiExpressNews #Kursakanta #Araria #ArariaNews #BiharNews #PoliceAction #Smack #DrugSeized #DrugFreeBihar #CrimeNews #BreakingNews #PoliceNews #PiExpressNews
Araria, Araria | Sep 20, 2026