
सभापति गोयनका ने गीता क्लासेज में बच्चों को किया सम्मानित
चूरू में गीता प्रेस के संस्थापक सेठ जयदयाल गोयनका की प्रतिमा लगाने की मांग
चूरूः सर्राफ फांउडेंशन की ओर से भास्कर भवन में संचालित गीता क्लासेज में रविवार को सभापति विनय गोयनका ने शिरकत कर गीता क्लासेज की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान सभापति ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में विद्याधर शर्मा, महेश शर्मा, मेघराज बजाज, निरंजन देव आचार्य, जनार्दन आचार्य व संजय सिंघानिया ने माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर सभापति गोयनका का स्वागत किया। गीता क्लासेज की टीम ने प्रतीक चिन्ह् प्रदान कर उनका सम्मान किया। इस दौरान चूरू में गीता प्रेस गोरखपुर के संस्थापक सेठ जयदयाल गोयनका की प्रतिमा लगाने की मांग की गई। सभापति ने इस पर हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। मुरली मनोहर सराफ ने कहा कि चूरू की व्यवस्था और इस कार्य में वे तन-मन-धन से साथ हैं। कार्यक्रम के दौरान महापुरुषों के जयकारे लगाए गए। पंचामृत, पांच श्लोक और नित्य नियम के साथ गीता के 12वें व 15वें अध्याय का अध्ययन करवाया गया। इसके बाद सामूहिक संकीर्तन, भजन-गीत और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर सभापति ने पांच श्लोक याद करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। वहीं तृषा जांगिड़, रिद्धिमा जांगिड़, सिद्धि जांगिड़ और निहारिका सैनी का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में मोहित सिंघानिया, माधुरी शर्मा, दिव्या भाटी, दिव्या शर्मा, पूजा खंडेलवाल, रेनू बजाज, विजयलक्ष्मी शर्मा, ममता शर्मा, खुशी सैनी और राहुल शर्मा ने सहयोगी भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक संजय सिंघानिया ने कहा कि गीता प्रेस गोरखपुर के संस्थापक सेठ जयदयाल गोयनका सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महापुरुष थे। चूरू में उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। #geetaclasschuru #folowers #fb #nonfollowers #viralpost #foryoupageシ
#highlight #highlightseveryone
#VinayGoenka
Churu, Churu | Sep 28, 2026