सिवनी में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
सिवनी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “वोट चोरी के विरोध में धरना प्रदर्शन” आयोजित किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हर मत की अपनी अहमियत है। 🇮🇳✋
#Seoni #Congress #DharnaPradarshan #VoteChori #Loktantra #RajneeshSingh #HKNewsSeoni