सितारगंज | I7 NEWS
80वें स्वतंत्रता दिवस पर सितारगंज में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, विधायक ने फहराया तिरंगा
सितारगंज। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के रामलीला मैदान में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देश की आन, बान और शान को सलाम किया।
ध्वजारोहण के बाद विधायक सहित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक सुर में राष्ट्रगान गाया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रामलीला मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। विधायक ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी हमें लाखों वीरों के संघर्ष और बलिदान से मिली है, इसलिए देश की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विधायक का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर ध्वजारोहण करना और शहीदों को नमन करना सराहनीय पहल रही। उनके इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।
I7 NEWS की ओर से सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद 🇮🇳 | भारत माता की जय