Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

रायतन खंड में संघ ने आयोजित किया युवा शक्ति कार्यक्रम रायतन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रायतन खंड इकाई की ओर से संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवा शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायतन खंड के सभी पांच मंडलों से युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा केंद्रित कार्यक्रम में शारीरिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शारीरिक कार्यक्रमों में विभिन्न प्रकार की दौड़, व्यायाम और खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। वहीं बौद्धिक सत्र में देशभक्ति गीतों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। संघ की ओर से समाज में चलाए जा रहे पंच परिवर्तन के तहत परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर युवाओं से संवाद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री रासबिहारी सिंह ने युवाओं से देशभक्ति की भावना के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं की ऊर्जा को स्वदेशी संस्कार और सकारात्मक कार्यों से जोड़कर ही भारत को परम वैभवशाली बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना, ईमानदारी से पढ़ाई करना, जरूरतमंदों की सहायता करना, सामाजिक कार्यों में भाग लेना और कानून का पालन करना भी राष्ट्र सेवा का हिस्सा है। प्रत्येक युवा को देश निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में संघ के अंबाला विभाग संघचालक रमाकांत भारद्वाज सहित रायतन खंड के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण

Panchkula, Panchkula | Aug 16, 2026

MORE NEWS

पिंजौर की श्री महादेव टाइल्स एंड सेनिटरी व भारत पेंट्स का सेवा भाव
     बजरंग मित्तल-सोनू मित्तल ने कराया विशाल भंडारा
#pinjore #kalka #panchkula #haryana #news

पिंजौर की श्री महादेव टाइल्स एंड सेनिटरी व भारत पेंट्स का सेवा भाव बजरंग मित्तल-सोनू मित्तल ने कराया विशाल भंडारा #pinjore #kalka #panchkula #haryana #news

Panchkula, Panchkula | Aug 16, 2026

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री सुमित, श्री परमिंद्र सिंह, सुश्री आस्था और सुश्री कीर्ति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्री हरजिंद्र सिंह, सुश्री भूमिका राणा और श्री सुदीप लोहान को सम्मानित किया गया।

सरकारी कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए श्री चेवित, श्रीमती सविता देवी, श्री गौरव शर्मा, उपनिरीक्षक गुरमीत सिंह, महिला सिपाही संगीता, श्री अजय (सहायक), श्रीमती अमनदीप कौर (सहायक), श्री दिनेश कुमार, श्री हरविंद्र, श्री आशुतोष, श्री दीपक, श्री प्रदीप, श्री रविंद्र, श्री नारायण, श्री दिलबाग, श्री आशीष, श्री सुभाष चंद, श्री जयपान, श्री प्रवीन कुमार, एएसआई सतीश कुमार, एएसआई कुलदीप सिंह, श्रीमती मंजु, ईएससी श्री प्रवीण कुमार, श्रीमती पूजा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-19 की प्राचार्या श्रीमती निर्मल ढुल, एपीओ श्रीमती पावस शर्मा, श्री कुलदीप वत्स, श्री राहुल शर्मा, श्री साहिल, श्री अनिल कुमार, श्री नरेश प्रसाद, श्री मोहित हुड्डा, श्री एकमीत सिंह और श्री नरेंद्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री मंगत राम, श्री रणदीप बत्ता, डॉ. शुभा, श्रीमती प्रियंका पूनिया, श्री राज सिंह दहिया और श्रीमती शकुंतला को  सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्रीमती अदिति सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त श्री विवेक आर्या, एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश सुश्री जागृति, नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर श्री श्यामलाल बंसल, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा, भाजपा नेता श्री कृष्ण ढुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी और भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री सुमित, श्री परमिंद्र सिंह, सुश्री आस्था और सुश्री कीर्ति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्री हरजिंद्र सिंह, सुश्री भूमिका राणा और श्री सुदीप लोहान को सम्मानित किया गया। सरकारी कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए श्री चेवित, श्रीमती सविता देवी, श्री गौरव शर्मा, उपनिरीक्षक गुरमीत सिंह, महिला सिपाही संगीता, श्री अजय (सहायक), श्रीमती अमनदीप कौर (सहायक), श्री दिनेश कुमार, श्री हरविंद्र, श्री आशुतोष, श्री दीपक, श्री प्रदीप, श्री रविंद्र, श्री नारायण, श्री दिलबाग, श्री आशीष, श्री सुभाष चंद, श्री जयपान, श्री प्रवीन कुमार, एएसआई सतीश कुमार, एएसआई कुलदीप सिंह, श्रीमती मंजु, ईएससी श्री प्रवीण कुमार, श्रीमती पूजा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-19 की प्राचार्या श्रीमती निर्मल ढुल, एपीओ श्रीमती पावस शर्मा, श्री कुलदीप वत्स, श्री राहुल शर्मा, श्री साहिल, श्री अनिल कुमार, श्री नरेश प्रसाद, श्री मोहित हुड्डा, श्री एकमीत सिंह और श्री नरेंद्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री मंगत राम, श्री रणदीप बत्ता, डॉ. शुभा, श्रीमती प्रियंका पूनिया, श्री राज सिंह दहिया और श्रीमती शकुंतला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्रीमती अदिति सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त श्री विवेक आर्या, एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश सुश्री जागृति, नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर श्री श्यामलाल बंसल, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा, भाजपा नेता श्री कृष्ण ढुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी और भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Aug 16, 2026

रायतन खंड में संघ ने आयोजित किया युवा शक्ति कार्यक्रम रायतन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रायतन खंड इकाई की ओर से संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवा शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायतन खंड के सभी पांच मंडलों से युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा केंद्रित कार्यक्रम में शारीरिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शारीरिक कार्यक्रमों में विभिन्न प्रकार की दौड़, व्यायाम और खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। वहीं बौद्धिक सत्र में देशभक्ति गीतों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। संघ की ओर से समाज में चलाए जा रहे पंच परिवर्तन के तहत परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर युवाओं से संवाद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री रासबिहारी सिंह ने युवाओं से देशभक्ति की भावना के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं की ऊर्जा को स्वदेशी संस्कार और सकारात्मक कार्यों से जोड़कर ही भारत को परम वैभवशाली बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना, ईमानदारी से पढ़ाई करना, जरूरतमंदों की सहायता करना, सामाजिक कार्यों में भाग लेना और कानून का पालन करना भी राष्ट्र सेवा का हिस्सा है। प्रत्येक युवा को देश निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में संघ के अंबाला विभाग संघचालक रमाकांत भारद्वाज सहित रायतन खंड के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण - Panchkula News