Public App Logo
खान सर के हॉस्पिटल पर अब H1 नोटिस की तैयारी: नहीं पूरा किए गए मानक #पटना.पीरबहोर इलाके के ऐनी बेसेंट रोड स्थित खान सर के हॉस्पिटल को फायर विभाग H1 नोटिस जारी करने की तैयारी में है। यह अमूमन बिल्डिंग सील करने से पहले स्पष्टीकरण के लिए जारी किया जाता है। इससे पहले दो नोटिस E-1 और G-1 दिया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक मानकों को फुलफिल नहीं किया गया है।25 मई को निवर्तमान अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने KHAN HEALTH (a unit of khan foundation) फायर ऑडिट किया था। बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक नहीं किए गए काम Khan health (a unit of khan foundation) में कंस्ट्रक्शन निर्माणाधीन है। बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक बगैर फायर से NOC लिए इस बिल्डिंग में इलाज या दूसरे काम शुरू नहीं किए जा सकते हैं। - Dalsinghsarai News