
समस्तीपुर–बरौनी रेलखंड पर अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन की मांग, 7 घंटे के लंबे अंतराल से यात्रियों की बढ़ी परेशानी।
युवा समाजसेवी सह पत्रकार सुदर्शन कुमार, Stream Bihar की खास रिपोर्ट।
समस्तीपुर–बरौनी रेलखंड पर यात्रियों की सुविधा को लेकर अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग जोर पकड़ रही है। उजियारपुर क्षेत्र से मदन शर्मा, सुमन कुमार, दीपक कुमार, रणधीर कुमार, गोलू कुमार, सरोज कुमार, चंदन मिश्रा सहित अन्य लोगों ने रेलवे से सुबह और दोपहर के बीच एक अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय ट्रेन उपलब्ध होने के बाद अगली पैसेंजर ट्रेन के लिए यात्रियों को काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, मजदूरों और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को इस लंबे अंतराल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मदन शर्मा ने बताया कि सुबह और दोपहर में ट्रेन उपलब्ध है, लेकिन इनके बीच करीब 7 घंटे का अंतराल होने के कारण यात्रियों को काफी देर तक पैसेंजर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इस बीच कम से कम एक अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बेहद जरूरी है।
स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए समस्तीपुर–बरौनी के बीच सुबह से दोपहर के बीच एक अतिरिक्त पैसेंजर/MEMU ट्रेन चलाने पर विचार किया जाए।
#Samastipur #Barauni #Ujiarpur #SamastipurBarauni #PassengerTrain #MEMU #Railway #RailwayDemand #TrainDemand #RailwayNews #BiharNews #SamastipurNews #UjiarpurNews #यात्रीट्रेन #पैसेंजरट्रेन #समस्तीपुर #बरौनी #उजियारपुर #रेलवे #रेलवे_समाचार #StreamBihar #StreamBiharNews #BiharRailway #जनताकीमांग