अग्निवीर सेना भर्ती रैली 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक हमीरपुर में 🇮🇳
ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक हमीरपुर में किया जाएगा। रैली अनु स्पोर्ट्स ग्राउंड एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, हमीरपुर में होगी।
✅ एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थी Join Indian Army वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंटआउट साथ लाएं।
📌 अपने साथ सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ दो-दो स्वप्रमाणित छायाप्रतियां जरूर लाएं।
📌 बोनस अंकों से संबंधित प्रमाण पत्र केवल भर्ती रैली के दौरान ही स्वीकार होंगे।
📌 निर्धारित तिथि के बाद दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
समय पर पहुंचें और सेना में सेवा का यह सुनहरा अवसर न गंवाएं।
#Agniveer #ArmyRecruitment #ArmyBharti #AgnipathYojana #Hamirpur #Una #Bilaspur #HimachalPradesh #IndianArmy #AgniveerRecruitment #ArmyRally #KHABRAINLIVE #सच_है_पहचान_हमारी