Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

श्रावणी मेला में आस्था का सैलाब, 14 दिनों में 28 लाख से अधिक जलाभिषेक, बाबा मंदिर को 3.54 करोड़ की आय -DC देवघर:–विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देश के कोने-कोने से पहुंच रहे कांवरिये बाबा के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं और पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर मंगलकामना कर रहे हैं। 30 जुलाई से 12 अगस्त तक 14 दिनों में कुल 28 लाख 33 हजार 634 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं ने आंतरिक और बाह्य अर्घा की व्यवस्था का लाभ उठाया। वहीं, बाबा मंदिर को शीघ्र दर्शनम कूपन, दानपात्र सहित अन्य स्रोतों से कुल 3 करोड़ 54 लाख 59 हजार 11 रुपये की नगद आय प्राप्त हुई है। श्रावणी मेला के दौरान जलाभिषेक, मंदिर की आय और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से जुड़े इन आंकड़ों की विस्तृत जानकारी देवघर उपायुक्त सौरभ भुवानिया ने प्रेस वार्ता कर दी। उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने भी जानकारी साझा की। उन्होंने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों के बारे में बताया। प्रेस वार्ता के दौरान डीडीसी पीयूष सिन्हा और डीपीआरओ राहुल भारती सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। #deoghar #dcdeoghar #sawanmela #babadham #income

Deoghar, Deoghar | Aug 13, 2026

MORE NEWS