विधान परिषद चुनाव में मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू के खिलाफ खुली बगावत कर दी है। उन्होंने प्रशांत किशोर की 'जन सुराज' के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के लिए पटना स्नातक सीट पर प्रचार का ऐलान किया है। अनंत सिंह ने दावा किया है कि वे सभी 26 विधानसभा क्षेत्रों में अनुज सिंह के लिए वोट मांगेंगे। उनका कहना है कि वे आज तक कोई चुनाव नहीं हारे हैं और इस बार भी जनता उन्हें ही जीत दिलाएगी।
.
#anantsingh #biharpolitics #jansuraaj #mlcelection #nalandareporter
Purnea East, Purnia | Oct 1, 2026