तीसरी सोमवारी को लेकर मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
गरीबनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए मुजफ्फरपुर डीएम कुमार गौरव ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर, प्रवेश मार्ग, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाए।
तीसरी सोमवारी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष तैयारी की है।
डीएम कुमार गौरव ने अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
फिलहाल गरीबनाथ मंदिर
Arwal, Arwal | Aug 16, 2026