#बिसाऊ_के_जटिया_अस्पताल_में_रक्तदान_शिविर_का_शुभारंभ
🩸 रक्तदान कर बचाएं जिंदगी-- अस्पताल में उमड़ी जागरूकता
बिसाऊ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, झुंझुनूं एवं श्री रामगोपाल जाटिया राजकीय अस्पताल, बिसाऊ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
डॉ. नितेश गर्वा ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। शिविर में 18 से 65 वर्ष तक के स्वस्थ महिला-पुरुष रक्तदान कर सकते हैं।
🩸 आयोजकों ने कहाकृआपका रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और रक्तदान कर मानव सेवा में भागीदार बनें।
#रक्तदानशिविर #रक्तदानमहादान #बिसाऊ #जटियाअस्पताल #शेखावाटीएक्सप्रेस #रक्तदान #मानवसेवा #जिंदगीबचाएं #झुंझुनूं #BloodDonation #DonateBlood #savelives