जमुई में 10वीं की छात्रा से बदसलूकी का आरोप, 3 नाबालिग आरोपी पकड़े गए
जमुई: बिहार के जमुई में 10वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपनी क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और बदसलूकी की।
घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जिसके सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
जमुई एसपी के अनुसार, छात्रा और उसकी सहेली दोनों जमुई शहर की रहने वाली हैं। पुलिस ने मामले में वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही है।