🚩 🚩 भारद्वाजपुरा से 50 डाक कांवड़िए रवाना, 125 किमी दौड़कर लाएंगे गंगाजल
📍 जसवंतनगर। भारद्वाजपुरा गांव से रविवार को बसंत कुमार बघेल के नेतृत्व में करीब आधा सैकड़ा डाक कांवड़िए सिंगीरामपुर से गंगाजल लेने रवाना हुए। इस दौरान इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोती यादव मौजूद रहे उन्होंने झंडी दिखाकर रवाना किया। कांवड़िए करीब 125 किलोमीटर की दूरी नॉनस्टॉप दौड़ते हुए सरसई नावर होकर भारद्वाजपुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे।
सोमवार सुबह बाबा भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक कर क्षेत्र, परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। यात्रा का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख/विधायक प्रतिनिधि अनुज यादव ‘मोंटी’ ने कांवड़ियों को पटका पहनाकर किया। इस दौरान ग्राम पंचायत धरवार के भावी प्रधान प्रत्यासी शैलेंद्र यादव मौजूद रहे।
🚩 बोल बम! हर-हर महादेव! 🔱
#डाककांवड़ #जसवंतनगर #कांवड़यात्रा #हरहरमहादेव #बोलबम