Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

सिवान एसपी पूरण कुमार झा का सख्त निर्देश! सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू की हाईवे पर बड़ी कार्रवाई, हजारों का चालान | SNLIVE सिवान: जिले में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सिवान एसपी पूरण कुमार झा के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बैसाखी हाईवे पर थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हजारों रुपये का चालान काटा गया। पुलिस टीम ने वाहन चालकों के दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट और अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की। एसपी पूरण कुमार झा ने सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जाए और संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए। वहीं सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। #Siwan #SiwanPolice #PuranKumarJha #VikasKumarBittu #SaraiThana #VehicleChecking #TrafficPolice #BiharPolice #BiharNews #HighwayChecking #SNLIVENews #RoadSafety #CrimeControl #SiwanUpdate

Siwan, Siwan | Aug 10, 2026

MORE NEWS