
#अंबेडकर_भवन_में_80_वां_स्वतंत्रता_दिवस_हर्षाेल्लास_से_मनाया_गया
ध्वजारोहण के साथ गूंजा राष्ट्रगान, डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन
बिसाऊ। (अशोक सोनी ) शहर के गांगियासर रोड़ स्थित अंबेडकर भवन में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई।
इसके पश्चात इंद्राज चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का परिचय दिया।
इस अवसर पर समाज के बुजुर्ग रघुनाथ प्रसाद माछलपुरिया, गौरीशंकर माछलपुरिया, अजय कागड़ा, मुकेश सुनिया, सूर्यकांत खारड़िया, श्याम सुंदर वाल्मीकि, विद्याधर मार्शल, चंद्रभान भवानी तंवर, सोनू, मनोहर, चंद्रशेखर धौलपुरिया, मंजू मेघवाल, शिवानी मीणा, निखिल तंवर, विक्रम मीणा, भरत खारड़िया, प्रमोद, सुशील, पंकज, वीरेंद्र, सुरेंद्र, विकास, अभय, दीपक वाल्मीकि, प्रवीण वाल्मीकि एवं प्रदीप वाल्मीकि सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
#बिसाऊ#अंबेडकरभवन#स्वतंत्रतादिवस#15अगस्त2026 #80वां_स्वतंत्रतादिवस#ध्वजारोहण#राष्ट्रगान#डॉभीमरावअंबेडकर#देशभक्ति #बिसाऊन्यूज#झुंझुनूं#शेखावाटी#राजस्थानन्यूज#स्वतंत्रतादिवससमारोह #अंबेडकरभवनबिसाऊ#ShekhawatiExpress#BreakingNews #rajasthannewsindia #IndependenceDay #15August #bissaunews