
एनएच 52 के पास घायल हालत में मिला बाइक सवार, डीबी अस्पताल में इलाज जारी, घायल के परिजनों को दी सूचना
चूरू सदर थाना क्षेत्र में एनएच 52 पर होटल झंकार से आगे जोहड़ के पास 35 वर्षीय बाइक सवार सड़क पर घायल हालत में पड़ा था। हाइवे से वाहन आते जाते रहे मगर किसी ने घायल की मदद नहीं की। तभी किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना एनएचएआई को दी। एनएचएआई की टीम ने सूचना के बाद तुरन्त 108 एंबूलेंस लेकर मौके पर पहुंची। एनएचएआई के कर्मचारियों ने घायल युवक को एंबूलेंस के द्वारा डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायल का ईलाज किया। हादसे की सूचना के बाद दो तीन युवक अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने घायल की पहचान सिरसला निवासी 35 वर्षीय कुंदन के रूप में की। हादसे कैसे हुआ है इसका पता अभी तक नहीं चल पाया हैं। घायल कहां जा रहा था और कहां से आ रहा था। इसका पता अभी तक नहीं चल पाया हैं। घायल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण वह अचेत हालत में हैं। फिलहाल घायल अस्पताल में भर्ती हैं। जिसका ईलाज अस्पताल में चल रहा हैं। इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ की ओर से हादसे की सूचना पर अस्पताल चोकी को भी भिजवायी गयी हैं।
Churu, Churu | Aug 16, 2026