Public App Logo
कोटा में फरसे से हमला और तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाश पुलिस गिरफ्त में कोटा। कोटा शहर पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में थाना नान्ता पुलिस द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार 5 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे नान्ता क्षेत्र के शीतला पाड़ा निवासी सरज सैनी पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फरसे से हमला कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह घर के अंदर जाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने फरसे से कूलर और मोटरसाइकिलों में भी तोड़फोड़ की। घटना के संबंध में थाना नान्ता में मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने लगातार तलाश करते हुए मुख्य आरोपी पीयूष जेठी उर्फ कार्तिक (21) एवं विक्रम खावरिया (21) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी कोटा शहर के नान्ता थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में थाना नान्ता के थानाधिकारी अजीत बागड़ोलिया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। - Ladpura News