Public App Logo
रजक समाज निवास की नई कार्यकारणी गठित, बारे लाल रजक अध्यक्ष नियुक्त मंगल भवन निवास में आयोजित रजक समाज की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।इस कार्यकम की शुरुआत में मां नर्मदा की फोटो, स्वच्छता के जनक संत गाडगे महाराज की फोटो में तिलक वंदनकर दीप प्रज्वलित करके कार्यकम की शुरुआत की गईं। इस कार्यकम में निवास सहित पिपरिया बिशनपुरा आमाड़ोगरी कॉलोनी भीकमपुर से बढ़ी संख्या में रजक समाज के लोगों की उपस्थिति रही। बैठक में सयुक्त रजक के वरिष्ठ लोगों ने समाज हित में निर्णय लेकर नई कार्यकारणी बनाई गई। जिसमें निवास रजक समाज के श्री बारे लाल रजक भीकमपुर को अध्यक्ष बनाया गया, श्री रमेश रजक उपाध्यक्ष पिपरिया, श्री गिरीश रजक उपाध्यक्ष बिसौरा, श्री प्रभु रजक सचिव भीकमपुर, श्री कंधी लाल रजक कोषाध्यक्ष आमाडोगरी, समाज के संरक्षक श्री राकेश रजक, व श्री महेश (लल्लू) रजक को नियुक्त किया गया। रजक समाज ने कुरीतियों को दूर करने तथा पीड़ित परिवारों की हर समस्याओं को सुलझाने का महत्तपूर्ण निर्णय लिया साथ ही निवास में पूर्व से चली आ रही समाज में दीवान और माल गुजारी पद को हटाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।इस कार्यक्रम में रजक समाज के अखिल भारतीय धोबी(रजक)महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री करन रजक,वरिष्ठ समाज सेवी कार्यकारणी के सक्रिय श्री अनिल रजक, प्रवक्ता श्री लालू रजक,संतोष रजक (शिक्षक) बृजेश रजक, हरि रजक,राजेश रजक,महेश रजक,बिहारी रजक,दीपक रजक,गोलू रजक,सौरभ रजक, नन्द किशोर रजक,कमलेश रजक, संजय रजक,रिंकू रजक,सुनील रजक,अनिल रजक ,आशु रजक,पन्ना रजक, पूरन रजक, समाज की महिलाएं बच्चों सहित युवामोर्चा के सभी सदस्य सभी की उपस्थिति रही। #RajakSamaj #NewCommitteeFormed #NiwasRajakSamaj #SamajMeeting #CommunityUnity #BareLalRajak #PresidentRajakSamaj #RameshRajak #GirishRajak #PrabhuRajak #KandhiLalRajak #RakeshRajak #MaheshRajak #NewExecutiveCommittee - Niwas News