कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में स्वतंत्रता दौड़ के साथ ‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और भारत विभाजन की विभीषिका पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी के माध्यम से वर्ष 1947 के भारत विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और उस दौर की मानवीय पीड़ा को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभाजन में प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया।
#विभाजनकीविभीषिका #HarGharTiranga #VandeMataram #Kondagaon