खुला बंदी शिविर का निरीक्षण, बंदियों से रोजगार पर की चर्चा : जालोर। जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट ने मंगलवार शाम केशवना स्थित खुला बंदी शिविर का निरीक्षण किया और बंदियों से वार्तालाप कर सुविधाओं व रोजगार की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों के हुनर के अनुसार रोजगार एवं पुनर्वसन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को प्रयास करने के निर्देश दिए। कारापाल को बंदियों के रहने, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद जिला न्यायाधीश ने किशोर न्याय बोर्ड व सुरक्षित गृह का निरीक्षण कर विधि से संघर्षरत बालकों से बातचीत की। उन्होंने बालकों को योग-व्यायाम, पढ़ाई और सकारात्मक सोच अपनाकर बाहर निकलने के बाद अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
Jalor, Jalor | Sep 30, 2026