Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

*मंडी गऊशाला में लगी आग गाय और बछड़ी जिंदा जलीं, किसान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़* मंडी जिले के उपमंडल सदर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सदयाना के धड़ियाना गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना पेश आई है। यहां एक गऊशाला में अचानक भड़की भीषण आग में अंदर बंधी एक गाभिन (गर्भवती) गाय और उसकी छोटी बछड़ी की जिंदा जलकर मौत हो गई। बेजुबान जानवरों की इस तरह हुई दर्दनाक मौत और भारी आर्थिक नुक्सान से पीड़ित किसान परिवार गहरे सदमे में है। जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना धड़ियाना गांव के निवासी सुरेश कुमार पुत्र नारायण सिंह की गऊशाला में घटी। बताया जा रहा है कि गऊशाला में आग अचानक लगी और देखते ही देखते इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ सोचने-समझने का मौका ही नहीं मिला। जब तक गृहस्वामी सुरेश कुमार और आसपास के ग्रामीणों को इस आगजनी का पता चला, तब तक पूरी गऊशाला भयानक लपटों में घिर चुकी थी। आग का रौद्र रूप देखकर ग्रामीण बेबस रह गए और बेजुबान जानवरों को बाहर निकालने का कोई रास्ता नहीं बच सका। हादसे के तुरंत बाद इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान और स्थानीय पटवारी को दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और आगजनी से हुए नुक्सान की रिपोर्ट तैयार की। प्राथमिक आकलन के मुताबिक, इस आगजनी में पीड़ित किसान को करीब 3 लाख रुपए का आर्थिक नुक्सान हुआ है। हालांकि, गऊशाला में आग किन कारणों से लगी, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है और इसकी जांच की जा रही है!

Mandi, Mandi | Jul 6, 2026

MORE NEWS

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

जोगिंदर नगर। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंदर नगर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री खजान चंद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नशा आज समाज के समक्ष एक गंभीर चुनौती है। युवा देश की शक्ति और भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से सदैव दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और विद्यालय इस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने देश को नशामुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया।

 #nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral  Indian National Congress -  Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar BJP Himachal Pradesh

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ जोगिंदर नगर। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंदर नगर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री खजान चंद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नशा आज समाज के समक्ष एक गंभीर चुनौती है। युवा देश की शक्ति और भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से सदैव दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और विद्यालय इस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने देश को नशामुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया। #nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral Indian National Congress - Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar BJP Himachal Pradesh

Mandi, Mandi | Aug 18, 2026

आय से अधिक संपत्ति मामले में सुधीर शर्मा विजिलेंस के सामने हुए पेश 
"FIR और दबाव की राजनीति नहीं चलेगी" - सुधीर शर्मा
#SudhirSharma #Vigilance #HimachalPradesh #DisproportionateAssets #PoliticalNews #HimachalNews #VigilanceInvestigation #SudhirSharmaNews #HimachalPolitics #TheSummerNews #thesummernewshimachal

आय से अधिक संपत्ति मामले में सुधीर शर्मा विजिलेंस के सामने हुए पेश "FIR और दबाव की राजनीति नहीं चलेगी" - सुधीर शर्मा #SudhirSharma #Vigilance #HimachalPradesh #DisproportionateAssets #PoliticalNews #HimachalNews #VigilanceInvestigation #SudhirSharmaNews #HimachalPolitics #TheSummerNews #thesummernewshimachal

Mandi, Mandi | Aug 18, 2026

छावनी में तब्दील हुआ धर्मशाला का कचहरी चौक एरिया
विधायक सुधीर शर्मा की विजिलेंस थाना धर्मशाला में पेशी

छावनी में तब्दील हुआ धर्मशाला का कचहरी चौक एरिया विधायक सुधीर शर्मा की विजिलेंस थाना धर्मशाला में पेशी

Mandi, Mandi | Aug 18, 2026