Public App Logo
JABALPUR – IIITDM जबलपुर का स्वदेशी स्मार्ट हाइब्रिड सोलर ड्रायर, छोटे किसानों की आय बढ़ाने में होगा मददगार भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन एवं विनिर्माण संस्थान (IIITDM) जबलपुर के सस्टेनेबल एनर्जी टेक्नोलॉजी लैब ने छोटे किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेशी स्मार्ट हाइब्रिड सोलर ड्रायर विकसित किया है। यह परियोजना मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित की जा रही है।संस्थान के सहायक प्राध्यापक डॉ. तुषार चौधरी ने बताया कि विकसित हाइब्रिड सोलर ड्रायर में फेज़ चेंज मैटेरियल (PCM) तकनीक का उपयोग किया गया है। पारंपरिक सोलर ड्रायर केवल धूप उपलब्ध रहने तक ही कार्य करते हैं, जबकि यह तकनीक सूर्यास्त के बाद भी लगभग चार घंटे तक संचित ऊष्मा के सहारे संचालित रहती है।उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे कृषि प्रधान राज्यों में टमाटर, प्याज और अन्य शीघ्र खराब होने वाली फसलों को इस ड� - Shahpura News