तीसरी सोमवार को अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा, भगदड़ में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत
बिजली पोल और तार गिरने के बाद करंट की अफवाह से मची भगदड़, कई घायल
• लखीसराय के ऐतिहासिक श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर(अशोकधाम) में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा।
• सावन के मौके पर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी।
• शिवकुंड के समीप बिजली पोल और 11 हजार वोल्ट का तार क्षतिग्रस्त होकर गिरने के बाद अफरा-तफरी मची।
• करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैलने के बाद भीड़ में भगदड़ मच गई।
• हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
• घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
• प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करवा दी।
• डीएम शैलेंद्र कुमार और एडीएम नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
• प्रशासन के अनुसार अधिकांश मौतें करंट लगने से नहीं, बल्कि अफवाह के बाद मची भगदड़ और दबने के कारण हुईं।
#Lakhisarai #AshokDham #Stampede #ShravaniMela #Bihar