आशियाना बचाने के लिए सड़क पर उतरा परिवार, आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के कस्बा तिराहे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब मकान बचाने की मांग को लेकर एक पीड़ित परिवार सड़क पर उतर आया। आरोप है कि परिवार तीन पुश्तों से जिस जमीन पर मकान बनाकर रह रहा है, वहां से उसे बेघर किया जा रहा है।
आशियाना उजड़ता देख पीड़ित परिवार ने कथित तौर पर तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मामले को लेकर मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
#Mirzapur #Madihan #MirzapurNews #BreakingNews #UPPolice #RevenueDepartment #मिर्जापुर #मड़िहान #आत्मदाहकीकोशिश #आशियाना #TodayMirzapur