Public App Logo
🚨 उत्तराखंड में SIR का तीसरा चरण शुरू! 2.83 लाख दावे-आपत्तियां मिलीं, 1.07 लाख मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस, नोटिस पाने वाले मतदाताओं को देना होगा जवाब उत्तराखंड में एसआईआर के दूसरे चरण में प्राप्त हुई आपत्तियों के बाद नोटिस पाने वाले मतदाताओं को जवाब देना होगा। देहरादून: उत्तराखंड राज्य में चल रहे एसआईआर के दूसरे चरण की प्रक्रिया 13 अगस्त को संपन्न हो गई है. एसआईआर के दूसरे चरण के तहत 14 जुलाई से 13 अगस्त के बीच कुल 2 लाख 83 हजार 890 दावे एवं आपत्तियां तमाम माध्यमों से प्राप्त हुई हैं. जिसमें फॉर्म- 6 के 1.28 लाख, फार्म- 7 के 1.07 लाख और फार्म- 8 के 47 हज़ार आवेदन प्राप्त हुए है. ऐसे में अब 14 अगस्त से एसआईआर के तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. तीसरा चरण शुरू होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान राजनैतिक दलों को दावे- आपत्तियों के निस्तारण सम्बंधी नियमों की बिन्दुवार जानकारी दी गई. एसआईआर के तीसरे चरण के दौरान, जिन भी मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां लगाई गई है, उन मतदाताओं के साथ ही आपत्ति करने वाले को नोटिस भेजा जाएगा. ये नोटिस ईआरओ या एईआरओ के स्तर से जारी किए जाएंगे. ऐसे में आपत्तिकर्ता ने जिस वजह से मतदाता के नाम को डिलीट करने के लिए आपत्तियां लगाई है उसका सबूत नोटिस की सुनवाई के दौरान देना होगा. जबकि मतदाता को प्राप्त नोटिस के आधार पर अपने दस्तावेज या प्रमाण देने होंगे. दरअसल, अधिकतर मतदाताओं को लेकर ये आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं कि ये मतदाता या तो उस जगह से जा चुके हैं या फिर वो यहां का निवासी नहीं हैं. एसआईआर के दूसरे चरण के दौरान प्रदेश के 1.07 लाख मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां लगाई गई है. ऐसे में तीसरे चरण के दौरान इन मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा. इसके साथ ही इन मतदाताओं के नाम को डिलीट करने के लिए जिन लोगों ने आपत्ति लगाई है, उनको भी नोटिस जारी किया जाएगा. ऐसे में मतदाताओं का मतदाता सूची में अपना नाम बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती होगी. लिहाजा, अगर किसी मतदाता को बीएलओ के जरिए फॉर्म-10 का नोटिस प्राप्त होता है तो नोटिस में बताए गए वजहों के आधार पर ईआरओ या एईआरओ के सामने प्रमाण प्रस्तुत करना होगा. एसआईआर का तीसरा चरण शुरू होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से साथ बैठक की. जिसमें एसआईआर को लेकर चर्चा किया गया. बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर के तीसरे चरण में गतिमान दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 और मैनुअल ऑफ इलेक्टोरल रोल में दिए गए प्रावधानों की बिंदुवार जानकारी दी. सीईओ डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक करीब 2,83,890 दावे एवं आपत्तियां तमाम माध्यमों से प्राप्त हुई हैं. बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से आग्रह करते हुए कहा कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के दौरान राजनैतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें. साथ ही राजनैतिक दलों को जानकारी दी गई कि वर्तमान में फार्म 6,7 और 8 को डिजिटाइज करने की प्रक्रिया चल रही है। #SIR #SIRUttarakhand #SpecialIntensiveRevision #मतदातासूची #मतदातासूचीपुनरीक्षण #दावेआपत्तियां #ElectionCommission #ElectionCommissionOfIndia #Uttarakhand #UttarakhandNews #Dehradun #ChiefElectoralOfficer #CEOUttarakhand #VoterList #VoterVerification #VoterRights #Form6 #Form7 #Form8 #Form10 #BLO #ERO #AERO #ElectionNews #UttarakhandPolitics #PoliticalNews #VoterUpdate #मतदाताजागरूकता #निर्वाचन #चुनाव #BreakingNews #LatestNews #UttarakhandLive24 - Uttarakhand News