
वैशाली में रोको-टोको अभियान तेज, प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच
हाजीपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक वैशाली शुभांक मिश्रा के निर्देश पर जिले में रोको-टोको अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थानों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है।
अभियान के दौरान वाहन चालकों से कागजात, हेलमेट सहित अन्य आवश्यक यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्रों के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, हेलमेट का प्रयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।
#वैशालीपुलिस #SSPशुभांकमिश्रा #रोकोटोकोअभियान #वाहनजांच #यातायातनियम #सड़कसुरक्षा #हाजीपुर #वैशाली #BiharPolice #YoungIndiaNews