Public App Logo
माफिया अतीक अहमद और अशरफ उसके गुर्गों द्वारा अपराध से अर्जित की गई लगभग 150 करोड़ रुपये की संपत्ति अब सरकार के पक्ष में कुर्क की जाएंगी। इसके लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सदर तहसील के एसडीएम अंकित वर्मा तथा तहसीलदार सुरेश चंद्र को निर्देशित किया है। ये संपत्तियां प्रयागराज के साथ ही लखनऊ में भी हैं। पुलिस-प्रशासन की टीमों की जांच में पता चला है कि प्रयागराज के कालिंदीपुरम में ट्रिपलआइटी मार्ग पर पीडीए की जमीन पर माफिया ने कब्जा किया था, जिस पर उसका प्रापर्टी डीलिंग का कार्यालय था। कार्यालय को माफिया के गैंग के सदस्य व रिश्तेदार फहीम, मोहम्मद नूह व राशिद उर्फ नीलू संचालित कर रहे हैं। पुरामुफ्ती के हटवा, करैलाबाग, कसारी-मसारी, एनुद्दीनपुर, खुल्दाबाद, सिविल लाइंस, बेली, अशोक नगर, प्रीतम नगर में कई संपत्तियां हैं जो अपराध से बनाई गई हैं। लखनऊ के खोखीटोला में अकबरी गेट के पास मकान में जमजम ज्वैलर्स के नाम से तीन दुकानें हैं, जो अपराधी गुड्डू मुस्लिम की हैं, जिनका संचालन मोहम्मद आसिफ निवासी निराला नगर, सीतापुर रोड करता है। लखनऊ के चौपटिया स्थित अब्दुल अजीज मार्ग पर दबीरुद्दौला गेट के पास तीन मकानों का समूह है जिसे एक किया गया है, भी गुड्डू मुस्लिम के पैसे से खरीदे गए हैं। चौपटिया में निजाम रेजीडेंसी में फ्लैट गुड्डू मुस्लिम का है, जबकि दस्तावेजों में मोहम्मद याब का नाम है। अकबरी गेट के पास तथा अमीनाबाद में जमजम ज्वैलर्स गुड्डू मुस्लिम के अवैध धन से संचालित हैं। लखनऊ में कई अन्य संपत्तियां चिन्हित हुई हैं। अतीक के गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के लिए कहा जा रहा है कि अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ वह भागा है। लखनऊ की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज तथा इंस्पेक्टर एयरपोर्ट थाना को एसडीएम सदर के साथ समन्वय बनाते हुए सभी अभिलेख प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। संपत्तियों के स्वामी की आर्थिक स्थिति आदि की छानबीन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। #AtiqAhmed #baatkhabarki #baatmedia #baatrajasthannews #baatupnews #prayagraj #लखनऊ - Tonk News