Public App Logo
हिसार के जीवन कुंडु हत्याकांड को लेकर जींद के उचाना कलां से बीजेपी विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री का बड़ा बयान सामने आया है। आरोपियों की मदद करने के आरोपों पर विधायक अत्री ने साफ कहा कि यह बेहद संवेदनशील और दुखद मामला है, जिसमें किसी भी स्तर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हत्या जैसे घिनौने अपराध में अगर उनका अपना सगा भाई या बेटा भी आरोपी होता, तो वह उसका साथ नहीं देते। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल और दुख की घड़ी में वह पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। #todaynewsharyana#newstodayy #haryana #hisar - Haryana News