
बागेश्वर बाबा का पर्चा निकला झूठा! धीरेंद्र शास्त्री ने लिखा था 'पुत्र योग', घर में पैदा हुई चौथी बेटी; पूछने पहुंचे पीड़ित दंपति को सेवादारों ने भगाया!
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कारी दावों और दिव्य पर्चों की हकीकत पर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान लग गया है। उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर निवासी एक श्रद्धालु दंपति ने धीरेंद्र शास्त्री के पर्चे को पूरी तरह झूठा बताते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दंपति का आरोप है कि बाबा ने लिखित पर्चे में 'पुत्र योग' बनने का दावा किया था, लेकिन 11 जून को उनके घर चौथी बेटी ने जन्म लिया। जब पीड़ित पिता अपनी नवजात बच्ची को लेकर सच्चाई जानने धाम पहुंचे, तो जवाब देने के बजाय उनके सेवादारों ने उन्हें मंच से दुत्कार कर भगा दिया।
क्या है पूरा मामला? पर्चे पर लिखा था 'पुत्र योग बनेगा'
पीड़ित राजेंद्र श्रीवास के खुलासे के अनुसार:
बीमारी का इलाज कराने पहुंचे थे: राजेंद्र श्रीवास वर्ष 2024 में अपनी पत्नी की मानसिक व शारीरिक परेशानियों (प्रेत बाधा) के समाधान के लिए बागेश्वर धाम गए थे। मई 2024 में धीरेंद्र शास्त्री ने उनका पर्चा बनाया।
खुद लिख दिया 'पुत्र योग': राजेंद्र के मुताबिक, उनके पहले से ही तीन बेटियां थीं और वे आगे बच्चा प्लान नहीं कर रहे थे। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी मर्जी से पर्चे पर लिख दिया— "पत्नी को दिक्कत प्रेत की बनाई... 2019 से भेजा गया... पुत्र योग बनेगा"। बाबा के दावे "जो मैं लिख देता हूं वो कोई काट नहीं सकता" पर भरोसा कर दंपति ने संतान को जन्म देने का फैसला लिया।
घर आई चौथी बेटी: 11 जून को अस्पताल में फिर से बेटी का जन्म हुआ। इससे आहत होकर जब पिता करीब 3 महीने की बच्ची को लेकर धाम पहुंचे, तो धीरेंद्र शास्त्री ने पर्चा देखकर माइक नीचे किया और बोले— "गलती है ये"। इसके बाद उनके शिष्यों व सेवादारों ने "भीड़ मत लगाओ" कहकर दंपति को वहां से भगा दिया।
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति से की शिकायत, लोगों से की जागरूक रहने की अपील
धोखे का शिकार हुए राजेंद्र श्रीवास ने अब 'अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति' से संपर्क कर अपना अनुभव साझा किया है, ताकि अन्य लोग अंधविश्वास और झूठे दावों के जाल में न फंसें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन धर्म और आस्था के नाम पर जनता को गुमराह करने का खेल अब बंद होना चाहिए।
#trendig
#BageshwarDhamExposed #DhirendraShastri #PutraYogControversy #FakeParcha AndhashraddhaNirmulanSamiti BageshwarBaba CrimeAlert Breaking