Public App Logo
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने भी दी पुष्पांजलि बलिया: बसपा के इकलौते रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद खनवर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर दिवंगत विधायक को #श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए। #बेल्थरारोड नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय सह संयोजक दिनेश गुप्ता सोमवार अपने समर्थकों के साथ खनवर स्थित विधायक के आवास पहुंचे। उन्होंने उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान दिनेश गुप्ता ने #विधायक के पुत्र यूकेश सिंह उर्फ प्रिंस के साथ काफी देर तक समय बिताया। बातचीत के दौरान उमाशंकर सिंह के साथ बिताए पुराने पलों और उनकी राजनीतिक एवं #सामाजिक कार्यशैली को याद करते हुए वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन क्षेत्र ही नहीं, बल्कि #पूर्वांचल की राजनीति के लिए भी बड़ी क्षति है। जनसरोकारों से जुड़े उनके कार्य और लोगों के बीच उनकी सक्रियता लंबे समय तक याद की जाएगी। श्रद्धांजलि देने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी, आदित्य सिंह सिसोदिया, आलोक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं समर्थक मौजूद रहे। - Belthara Road News