ढोरी खास रेलवे गेट के पास ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, दोनों पैर कटे
बेरमो: फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी खास रेलवे गेट के समीप एक व्यक्ति शक्तिपुंज एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में स्थानीय निवासी जीतू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दोनों पैर कट गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल जीतू कुमार को तत्काल फुसरो अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, जीतू कुमार रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, इसी दौरान वह शक्तिपुंज एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
#BermoNews #Phusro #DhoriKhas #RailwayAccident #ShaktipunjExpress #TrainAccident #JharkhandNews #BokaroNews #Bermo #RailwayPolice #RIMS #BreakingNews #KhabarKiUdaan