
सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर डीएलएसए सचिव ने स्लीपर बसों का किया औचक निरीक्षण, मानक उल्लंघन करने पर बसों पर लगाया जुर्माना
चूरू:राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सोनिका पुरोहित के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने 12 अगस्त को चूरू जिला मुख्यालय पर स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया। सचिव ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम 1988, एआईएस-119 मानकों एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर अनधिकृत संरचनात्मक संशोधनों के साथ संचालित हो रही स्लीपर बसों से बार-बार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए निरीक्षण किया जा रहा है। अनाधिकृत संशोधन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं और मानव जीवन की हानि का कारण बनते हैं। इस दौरान बसों की एआईएस-119 मानकों के अनुपालन की जांच की गई। जो बसें निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं उन पर जुर्माना लगाया गया तथा संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम धीरज झाझड़िया, एसएचओ इंद्रलाल एवं जिला परिवहन निरीक्षक चंद्रशेखर उपस्थित रहे।
Churu, Churu | Aug 13, 2026