गिरिडीह। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-खातीपुरा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 03007/03008 अक्टूबर से नवंबर तक कुल आठ-आठ फेरे लगाएगी। खास बात यह है कि ट्रेन का ठहराव न्यू गिरिडीह स्टेशन पर भी होगा। 03007 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रात 11.55 बजे हावड़ा से रवाना होगी और सोमवार सुबह करीब 5.53 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। वापसी में 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 13 अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी और रात करीब 10.20 बजे न्यू गिरिडीह से रवाना होगी। ट्रेन के परिचालन से त्योहारों में घर आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
#newgiridih #indianrailways #train #specialtrain #giridihnews