गंगा माई भक्त मंडल के सदस्यों ने निकाली कावड़ यात्रा
चूरू हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास के द्वितीय सोमवार को गंगा माई भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। मंदिर के मुख्य पुजारी मोहित दीक्षित ने बताया कि शिव जी के पवित्र सावन मास में मंडल सदस्यों ने सुबह 5 बजे सफेद घंटाघर स्थित गंगा माई मंदिर से जल भरकर काली कमली आश्रम में स्थित शिवालय पर चढ़ाकर भगवान शिव व आश्रम के महंत मोहन मुनि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रोहित, अश्वनी दीक्षित, रोहित कसेरा, नीतेश सोनी, शुभम, उज्जवल कसेरा, जतिन, प्रिंस भालेरी वाला, मनीष, बलराम क्याल, तरुण महता, तरुण अग्रवाल, यश चौधरी, जितेश, नितिन आदि शामिल थे। #kavadyatra
#gangamaimandirchuru #follower
#nonfollowers #highlightseveryone
Churu, Churu | Aug 10, 2026