रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, चूना भट्ठा निवासी 26 वर्षीय योगा टीचर राजा कुमार वर्मा की वियतनाम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योग शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। बीते दिन शाम को वे एक निजी घर में योग का प्रशिक्षण देने के बाद स्कूटी से अपने कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को रांची लाने की कागजी और प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर रांची पहुंचेगा।
Ratu, Ranchi | Sep 26, 2026