Public App Logo
अमरकंटक थाना प्रभारी मानिम टोप्पो से स्थानीय पत्रकारों की मुलाकात, यात्रियों की सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा अमरकंटक। स्थानीय पत्रकारों ने थाना प्रभारी मानिम टोप्पो से सौजन्य भेंट कर नगर की सुरक्षा व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में अमरकंटक आने वाले यात्रियों की सुरक्षा, नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोकथाम तथा नगर में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। इसके साथ ही पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान धनंजय तिवारी, श्रवण उपाध्याय, उमाशंकर पाण्डेय ‘मुन्नू’, सोमू दुबे, अंजय तिवारी, संजय श्रीवास, विपुल बर्मन एवं राजेंद्र मिश्रा सहित स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने जनहित से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई एवं पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात कही। #anuppur #bsp24news #amarkantak - Pushparajgarh News