स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान लक्ष्मी गुप्ता ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
बस्ती । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान मोहनाखोर, बनकटी ब्लॉक की लक्ष्मी गुप्ता ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करने का अवसर है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए।
ग्राम प्रधान लक्ष्मी गुप्ता ने सभी नागरिकों से राष्ट्रहित में अपना योगदान देने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Luxmi Gupta
Puravanchl Tak News