#अलीगढ़ मे एक ही रात मां-बेटे की जिंदगी छीन ले गया सांप: सोते समय डसने से 35 वर्षीय पिंकी देवी और 12 साल के बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम।अतरौली कोतवाली क्षेत्र के बिधिपुर गांव में रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। सोते समय सांप के डसने से 35 वर्षीय पिंकी देवी और उनके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में हड़कंप फैल गया। परिजनों के मुताबिक दोनों को सांप ने उस समय डसा, जब वे घर में सो रहे थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
#Aligarh #SnakeBite #UttarPradesh #Ataruli #BreakingNews
Koil, Aligarh | Aug 12, 2026