बिहार के जमुई जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ऐसे लग रहा है कि नौजवान लड़के-लड़कियों को शाम के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल है। पता नहीं कब कहां कौन मनचला बीच रास्ते मिल जाए और खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगे।
सोशल मीडिया पर दिख रहे वीडियो से पूरे इलाके में सनसनी फैला गई है। वीडियो क्लिप में सड़क से गुजर रहे स्कूटी सवार लड़का और लड़की को कुछ मनचले रोकते और उनके साथ बदसलूकी करने लगते हैं। लड़की के मना करने और मिन्नतें करने के बावजूद बदमाश लड़के उसे स्कूटी से खींच लेते हैं।
मामला सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान और वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।#बिहार #बिहारन्यूज #वायरलन्यूज #बिहारवायरल #क्राइम_न्यूज #महिलासुरक्षा #बिहार_न्यूज #सावधान #वायरलवीडियो #ताजा_खबर
#BiharNews #Bihar #BiharViralNews #BiharNewsToday #BiharNewsUpdate #ViralNews #BreakingNews #BiharViral #CrimeNews #CrimeAlert #BiharCrime #GirlsSafety #WomenSafety #SafetyAlert #ViralVideo #ViralPost #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #NiharPower #niharPower