
ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का झां*सा देकर पी*ड़िता को ब्*लैकमेल कर दु*ष्कर्म करने का आरोप
पो*क्सो एक्ट व रे*प में वांछित मुख्य आरोपी व सह आरोपी को मुम्बई महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
से*क्स रै*केट सि*डीकेंट का पर्दाफाश
पुलिस महानिरीक्षक श्रीमान सत्येन्द्रसिंह जोधपुर रेंज व जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री पंकज यादव के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा प्रकरणों में वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल जोधपुर ग्रामीण को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। महिला थाना #जोधपुर ग्रामीण में दर्ज प्रकरण में वांछित मुख्य आरोपी फैजान अहमद पुत्र अजिमुल्ला अहमद निवासी शिवाजी नगर मानखुर्द मुम्बई व सह आरोपी आमीर हुसैन पुत्र अहमद अंसारी निवासी कुर्मी टोला बरहैत संताली, साहेबगंज झारखण्ड हाल मुम्बई, महाराष्ट्र को साइबर तकनीकी अनुसंधान एवं लगातार निगरानी के आधार पर मुम्बई महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर से*क्स रै*केट सि*डीकेंट का पर्दाफाश करने सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरणः- दिनांक 31.08.2026 को पीड़िता द्वारा पुलिस थाना महिला थाना जिला जोधपुर ग्रामीण में उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि उसने स्नैपचैट पर ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उससे संपर्क किया गया तथा ऑनलाइन कार्य उपलब्ध करवाने के नाम पर उससे आईडी प्रूफ एवं हस्ताक्षर प्राप्त किए गए। इसके बाद उक्त व्यक्ति द्वारा पीड़िता को सोशल मीडिया पर रील्स भेजकर उन्हें लाइक एवं शेयर करने व रिव्यू देने का कार्य दिया गया। इसी दौरान आरोपी द्वारा पीड़िता से उसकी न्*युड फोटो व विडीयो टास्क पुर्ण करने के रूपये देने के नाम पर प्राप्त कर ली गईं। बाद में आरोपी द्वारा न्*युड फोटो व विडीयो का दुरुपयोग करते हुए पीड़िता को ब्*लैकमेल किया जाने लगा। व विडीयो वा*यरल करने की ध*मकी देकर बार-बार न्*युड विडीयो कॉल करवाये। विडीयो वायरल करने की ध*मकी देकर रूपये प्राप्त किये। दिनांक 11.12.2025 को उक्त व्यक्ति जोधपुर आया तथा पीड़िता को होटल में बुलाकर उसके साथ दु*ष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी द्वारा पीड़िता को लगातार ब्*लैकमेल कर रूपये प्राप्त किये। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना जोधपुर ग्रामीण में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान रमेश सर्वटा निरीक्षक पुलिस साइबर सेल द्वारा प्रारम्भकिया गया।
आरोपी के मोबाईल में करीब 30 ल*ड़कियों के न्*युड विडीयो व चैटीग मिली है और करीब 200 से अधिक ल*डकियों की वर्क होम का झांसा देकर रे*डस्टेड कम्पनी के नाम प्रोफाईल मिली जिनमें लड़कियो द्वारा किये गये टास्क व उनके मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी आदि अंकित है। जिनसे आरोपी लगातार सम्पर्क में थे जिनमे से राजस्थान के करीब 10 लडकिया व मुम्बई की 50 से अधिक व पुरे भारत से करीब 200 से अधिक लड़कियां सम्पर्क में थी। जिसके आधार पर एक प*रिवादिया द्वारा मरीन ड्राईव मुम्बई महाराष्ट्र में भी इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया है बाकी लडकियों व उनके परिजनों से महिला थानाधिकारी द्वारा विधिक कार्यवाही हेतू काउंसलिंग की जा रही है
Baori, Jodhpur | Oct 2, 2026