हिमाचल की उड़न परी सीमा कुमारी ने रचा इतिहास! 🇮🇳🥉
चंबा की बेटी सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स की महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में 32:41:54 के शानदार समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
16 साल बाद भारत की झोली में इस स्पर्धा का पदक डालकर सीमा ने पूरे देश और देवभूमि हिमाचल का मान बढ़ाया है। गरीबी और कठिन परिस्थितियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराने वाली इस वीरांगना को सलाम!
हार्दिक बधाई सीमा! 👏✨