
-#राहुल गांधी राजनीतिक दिवालियापन का शिकार --प्रेम सिंह ठाकुर
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं और उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।
-#प्रेम_सिंह_ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का यह कहना कि देश में वोट चोरी हो रही है, हास्यास्पद व दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि उनकी बात मान ली जाए तो ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव भी अवैध माना जाएगा।
-#उन्होंने कहा कि देश का निर्वाचन आयोग ग्राम पंचायत से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव कराता है। विधायक मुख्यमंत्री चुनते हैं, लोकसभा सदस्य प्रधानमंत्री को चुनते हैं, लोकसभा व राज्यसभा सांसद उपराष्ट्रपति का चुनाव करते हैं और सभी सांसद व विधायक राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। यदि वोट चोरी की थ्योरी मान लें तो ये सभी चुनाव अवैध हुए। फिर तो राहुल गांधी स्वयं, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा कांग्रेस शासित राज्यों के चुनाव भी अवैध माने जाएंगे।
-#उन्होंने कहा कि दरअसल देश की जनता को कांग्रेस की असंवैधानिक नीतियां पसंद नहीं हैं और इसी कारण कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है।
#BrightNews #BrightNewsGhumarwin #PremSinghThakur #BJPLeaderPremSinghThakur #ShriNainaDeviJi #NainaDeviVidhansabha #BilaspurBJP #RahulGandhi #RahulGandhiStatement #VoteChori #PoliticalBankruptcy #RajnitiSeSanyas #BJPvsCongress #CongressParHamla #ElectionCommission #NirvachanAayog #GramPanchayatChunav #RashtrapatiChunav #LokSabha #RajyaSabha #SoniaGandhi #PriyankaGandhi #MallikarjunKharge #CongressParty #BJPNews #GhumarwinNews #GhumarwinToday #GhumarwinLive #GhumarwinBreaking #BilaspurNews #BilaspurToday #BilaspurLive #BilaspurBreaking #HimachalNews #HimachalToday #HimachalLive #HimachalBreaking #HimachalPradesh #HimachalBJP #HimachalPolitics #HimachalKiKhabar #GhumarwinKiKhabar #BilaspurKiKhabar #BrightNewsBilaspur #BrightNewsHimachal #GhumarwinViral #PoliticalNews #RahulGandhiNews #BJPStatement