#सांचौर : 25 हजार का इनामी तस्कर कमलेश गुजरात से गिरफ्तार, ANTF का ‘ऑपरेशन मदोत्पल’ सफल
जालोर। राजस्थान एएनटीएफ ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी कमलेश विश्नोई को गुजरात से दबोचा। आरोपी पर स्मैक व एमडी की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और वह करीब एक साल से फरार था।
पुलिस के अनुसार आरोपी छह राज्यों में लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। ANTF ने निगरानी और रणनीति के जरिए उसे गुजरात से दिल्ली जाते समय पकड़ लिया।