
#बहुमत_की_दीवार_में_दरार_का_डर_कहीं_पलट_न_जाए_सत्ता_का_खेल
अपनों पर भरोसा नहीं? पार्षदों की लग रही क्लास, क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं तेज
बिसाऊ। नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले बिसाऊ की राजनीति में अंदरखाने हलचल तेज हो गई है। भाजपा के पास 13 पार्षदों का स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद पार्टी नेतृत्व किसी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रहा। यही कारण है कि बाड़ाबंदी में रखे गए पार्षदों को एकजुटता, निष्ठा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार हाल ही में चली बैठक में पार्षदों को अध्यक्ष चुनाव की मतदान प्रक्रिया समझाने के साथ पार्टी के प्रति वफादारी बनाए रखने की सीख दी गई। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा के भीतर ही कुछ पार्षदों में असंतोष मौजूद है। एक ही समाज से अध्यक्ष चुने जाने की संभावना को लेकर कुछ वर्गों में नाराजगी की बातें सामने आ रही हैं।
वहीं हारून खत्री समर्थक खेमे में भी अपनी पसंद के चेहरे को अध्यक्ष पद नहीं मिलने को लेकर असहजता की चर्चाएं हैं। ऐसे में भाजपा खेमे में संभावित क्रॉस वोटिंग की अटकलें सियासी माहौल को और गर्म कर रही हैं। दूसरी ओर 12 पार्षदों के साथ कांग्रेस भी सत्ता का रास्ता तलाशने में जुटी हुई है। राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार कांग्रेस अंतिम समय तक समीकरण बदलने की संभावनाओं पर नजर बनाए हुए है। ऐसे में अध्यक्ष चुनाव में एक भी वोट इधर-उधर होने पर पूरा राजनीतिक गणित बदल सकता है।
अब 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि भाजपा अपना बहुमत सुरक्षित रख पाएगी या फिर भीतरघात उसकी जीती हुई बाजी को मुश्किल में डाल देगा।
#शेखावाटीएक्सप्रेस #बिसाऊ #बिसाऊनगरपालिका #नगरपालिकाअध्यक्ष #अध्यक्षचुनाव #बिसाऊचुनाव #राजस्थानराजनीति #भाजपा #कांग्रेस #क्रॉसवोटिंग #सियासीघमासान #राजनीतिकहलचल #पार्षद #बाड़ाबंदी #सत्ताकाखेल #बिसाऊसमाचार #झुंझुनूं #झुंझुनूंन्यूज #ShekhawatiExpress #BissauNews #RajasthanNews #BreakingNews