
कभी हर महीने आने वाला बिजली का बिल परिवार के घरेलू बजट का एक हिस्सा तय करता था। बिजली की जरूरतें बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ता था। ऐसे में यदि घर की छत ही बिजली उत्पादन का माध्यम बन जाए और हर महीने आने वाला बिजली बिल लगभग शून्य हो जाए, तो यह किसी राहत से कम नहीं है। मनेन्द्रगढ़ निवासी राजेश कुमार राय के लिए यह बदलाव प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से संभव हुआ है। आज उनके घर की छत पर लगा सोलर पैनल न केवल बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद कर रहा है, बल्कि परिवार को बिजली खर्च में भी बड़ी राहत दे रहा है। राजेश कुमार राय ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कराया। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल स्थापित करने में लगभग 1 लाख 99 हजार रुपये की लागत आई। योजना के तहत उन्हें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये, इस प्रकार कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। सब्सिडी मिलने से सोलर पैनल स्थापित करने का आर्थिक भार काफी कम हुआ और उनके लिए स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना आसान हो गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_की_कहानी #SevaKiKahani