देवभूमि दर्शन की ओर से आप सभी पाठकों /दर्शकों को #घी_संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔🌾
आप सभी को उत्तराखंड के लोकपर्व घी संक्रांति यानी घी त्यार की हार्दिक शुभकामनाएं।
उत्तराखंड की गढ़वाली और कुमाऊंनी संस्कृति में घी संक्रांति का विशेष महत्व है। यह पर्व किसानों और ग्रामीण जीवन से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। इस दिन घी का सेवन करना शुभ और जरूरी माना जाता है। पहाड़ों में इसे लेकर एक पारंपरिक मान्यता भी प्रचलित है कि जो व्यक्ति घी संक्रांति के दिन घी का सेवन नहीं करता, उसे अगले जन्म में #घनेल (घोंघा/Snail) बनना पड़ता है। इसी लोकमान्यता के चलते इस दिन घी खाने के साथ-साथ नवजात बच्चों के सिर और पैरों के तलवों पर भी घी लगाने की परंपरा है।
यही वजह है कि घी संक्रांति सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और मान्यताओं से जुड़ा खास त्योहार है।
घी खाओ भी और लगाओ भी… 🧈🌿
#घीसंक्रांति #घीत्यार #GheeSankranti #GheeTyohar #Uttarakhand #उत्तराखंड #गढ़वाली #कुमाऊंनी #देवभूमिदर्शन