22 एनटीआर ग्राम पंचायत से मनभरी देवी सैनी के नाम की चर्चा तेज
नोहर। ग्राम पंचायत 22 एनटीआर में आगामी सरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी बीच श्री रामेश्वर लाल सैनी मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट, नोहर की उपाध्यक्ष व युवा समाजसेवी आनंद सैनी की माताजी मनभरी देवी सैनी के सरपंच पद की संभावित उम्मीदवार के रूप में सामने आने की चर्चा क्षेत्र में जोर पकड़ रही है।
मनभरी देवी सैनी सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रही हैं। उनके नाम को लेकर ग्रामीणों के बीच भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, सरपंच पद की उम्मीदवारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावित दावेदारी की चर्चा ने ग्राम पंचायत के चुनावी माहौल को गरमा दिया है।
आने वाले दिनों में तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है कि 22 एनटीआर ग्राम पंचायत से कौन-कौन दावेदारी पेश करता है और चुनावी मैदान में किस तरह के समीकरण बनते हैं।